बासोदा: तिरंगा चौक से पुलिस ने एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
बासौदा देहात थाना पुलिस ने तिरंगा चौक से एक आरोपी के पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस पर बरामद किए हैं। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंच कर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो जिंदा कारतूस और एक पिस्तौल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।