बासोदा: बासौदा के रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
बासौदा शहर थाना पुलिस ने रेलवे फाटक के पास से अवैध रूप से धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया है। बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।