बासोदा: वेदन खेड़ी पुलिया के पास सार्वजनिक स्थान पर नशा करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज
बासौदा देहात थाना पुलिस ने वेदन खेड़ी पुलिया के पास सार्वजनिक स्थान पर नशा करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर गांजे का नशा कर रहा था। सूचना मिलने पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के पास से नशा करने की सामग्री बरामद की है।