बासोदा: सदर बाजार से पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
बासौदा के सदर बाजार से पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंचकर देहात थाना पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची और 1050 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।