श्रीमती शिखा को मिला प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का लाभ
---
ग्राम महाराजपुरा निवासी श्रीमती शिखा रजक को प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत मेरे खाते मैं राशि प्राप्त हो चुकी है। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं।
श्रीमती शिखा रजक ने बताया कि प्रसब के दौरान मेरे परिवार ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन किया था। जिस पर मुझे योजना अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि का उपयोग मैंने प्रसव के दौरान अपने स्वास्थ्य तथा अपने बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिये उपयोग किया, जिसका लाभ मुझे तथा मेरी संतान को मिला। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दे रही हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh