विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना परिसर में ईद व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
विभूतिपुर थाना परिसर में रविवार को ईद और रामनवमी के श दौरान क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था निरंतरता हेतु सीओ रंधीर रमन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। सीओ रंधीर रमण ने कहा कि स्थलों को चिह्नित कर मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों को आदेशित किया गया।