विभूतिपुर थाना परिसर में रविवार को थाना कांड संख्या 396/23 में जब्त कुल 194 कार्टन अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि इन कार्टनों में 5349 सीलबंद शराब की बोतलें थी। जिसकी मात्रा 1720.920 लीटर नष्ट की गई है।