विभूतिपुर: सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण वार्ड-11 में एक बकरी ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखने को उमड़ी भीड़
सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के वार्ड 11 निवासी बकरी पालक किसान श्रवण चौधरी की एक बकरी ने तीन बच्चे को जन्म दिया। दो बच्चे तो बकरी जैसा ही था। परंतु एक बच्चा विचित्र तरह की था। विचित्र बच्चे का हाथ पैर बकरी और शरीर इंसान का है। विचित्र बच्चे की सूचना गांव में कानों कान फैली उसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते उस विचित्र बच्चे की मौत हो गई।