विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा डिलीवरी बॉय, शराब के साथ बाइक बरामद
रात्रि गश्ती के क्रम में थाना क्षेत्र के खदियाही चौक के समीप से शराब होम डिलीवरी करने वाले एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। साथ उसकी बाइक भी जब्त की है। धंधेबाज राम किशुन महतो का पुत्र विशाल कुमार है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि बाइक सवार आरोपित आया और पुलिस बल को देखकर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बलों ने खदेड़ कर पकड़ा।