विभूतिपुर: विभूतिपुर स्थित मतदान केंद्र 144 अंतर्गत लोगों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
विभूतिपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 144 के मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि उक्त केंद्र पर मतदान का प्रतिशत कम था। उन्होंने कहा कि 13 मई को होने वाले मतदान में अपने मतों का उपयोग कर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें एवं अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें।