विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने न्यायालय वारंटी समेत चार को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग गांव में छापेमारी कर पुलिस ने न्यायालय वारंटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि चांदसुरारी गांव के न्यायालय वारंटी गंगा प्रसाद व अश्वनी सिंह, एक कांड के आरोपित पटपारा के कमल किशोर महतो, एक अन्य कांड के आरोपित खोकसाहा गांव निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया