मेदिनीनगर सदर एवं शहर थाना क्षेत्र में शनिवार को महिला के गले से चेन छिनतई की दो अलग अलग घटना हुई। जोड़ में उच्चकों ने घर के बाहर 75 वर्ष की शकुंतला देवी के गले से सोने का चैन उड़ा लिया। दूसरी घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास घटी, जहां अज्ञात बाइक सवार ने महिला के गले से चैन उड़ा लिया।