पलामु जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चीतरा गांव में शनिवार की सुबह करीब 10बजे आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना में पीड़ित शिवनाथ भुइयां और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।