गिर्वा: सवीना थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 8, 2025 उदयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तलवारें लहराते हुए वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी संगठित अपराध की योजना बना रहे थे और आमजन में डर का माहौल पैदा करने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे। गिरफ्तारी एवं आरोपियों की पहचान नवाजीश खान पिता मोहम्मद युसुफ,अर्जुन उर्फ दादू पिता राधेश्याम के रूप मे हुई