गिर्वा: स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत कानपुर में जिला परिषद CEO के नेतृत्व में शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान
Girwa, Udaipur | Feb 7, 2025 स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत कानपुर में जिला परिषद CEO के नेतृत्व में शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान। दरअसल उदयपुर ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यमान स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार विशेष स्वच्छता अभियान शुक्रवार को पंचायत समिति गिर्वा की ग्राम पंचायत कानपुर में जिला परिषद सीईओ रिया डाबी के नेतृत्व में शुरू हुआ।