गिर्वा: वीर बाला काली बाई स्कूटी योजना में वंचित रही MG कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन
Girwa, Udaipur | Feb 7, 2025 राज्य सरकार की वीर बाला काली बाई स्कूटी योजना में वर्ष 2021-2022 व 2022-23 में वंचित उदयपुर जिले की MG कॉलेज की छात्राओं ने स्कूटी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए वंचित छात्राओं को जल्द स्कूटी वितरण किए जाने की मांग की है।