गिर्वा: सवीना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को चितौड़गढ़ से किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 7, 2025 सवीना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को चितौडगढ़ से किया गिरफ्तार। दरअसल महेन्द्र सिंह चौधरी ने सवीना थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी बेटी मिनल के ससुर डॉ. बी.एल. शाह के हिरण मगरी सेक्टर 11 में स्थित मकान से चोरी हो गई है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी हारिश खान और शोएब खान को चितौडगढ़ से गिरफ्तार किया।