पचरुखी: पचरुखी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, 56.48 प्रतिशत मतदाताओं किया अपने मताधिकार का प्रयोग
पचरुखी प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों शनिवार की संध्या शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान 56.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।