पचरुखी: पचरुखी के दर्जनों गांव में लाउडस्पीकर से प्रचार कर वोटर्स का प्रशासन ने किया आह्वान, कहा- वोट कर लोकतंत्र का हिस्सा बनें
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के जिन गांवों में शनिवार की दोपहर तक मतदान प्रतिशत कम जा रहा था। उन गांवों में प्रखंड प्रशासन द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया। इस दौरान मतदाताओं का आह्वान किया गया कि सभी मतदाता अपने अपने घरों से निकलें और मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी करें। प्रशासन के आह्वान पर सैकड़ों लोग बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।