भितरवार: कामाख्या देवी की साधना पूरी कर धूमेश्वर धाम लौटे अनिरुद्ध बन महाराज, भक्तों ने किया भव्य स्वागत
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अनिरुद्ध वन जी महाराज मां कामाख्या देवी की 9 दिनों की कठिन साधना पूर्ण कर धूमेश्वर धाम पर लौटे। साधना के पश्चात महाराज श्री का आगमन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धूमेश्वर धाम मंदिर पर हुआ। ग्रह ग्राम आगमन पर उपस्थित सैकड़ो भक्तों ने जोरदार आतिशबाजी कर और जयकारा लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।