खान सर को लेकर बड़ा अपडेट, FIR के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू
पटना में दर्ज FIR मामले में खान सर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वर ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल को जानबूझकर मामले में फंसाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
वकील के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और सुरक्षा गार्डों द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। अब खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
मामले को लेकर बिहार की राजनीति और शिक्षा जगत में चर्चा तेज हो गई है।
#KhanSir #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #FIR #LegalUpdate #Patna #KhanGlobalStudies #BiharPolitics #TrendingNews
Sono, Jamui | Jun 6, 2026