राबड़ी-लालू-तेजस्वी की सुरक्षा हटाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- सरकार जरूरत के हिसाब से देती है सुरक्षा
पटना में राबड़ी देवी, लालू यादव और तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का आकलन सरकार करती है और उसी के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने कहा कि RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया उनका अपना अधिकार है।
वहीं, दीपक प्रकाश के MLC नामांकन सूची से बाहर होने की अटकलों पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "नामांकन परसों है, अंतिम दिन तक इंतजार कीजिए।"
#UpendraKushwaha #RabriDevi #LaluYadav #TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics #DeepakPrakash #MLC #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews
Sono, Jamui | Jun 6, 2026