सिमरिया: जिलाध्यक्ष ने कारगिल योद्धा शिववीर सिंह सेंगर का घर पर अभिनंदन कर तारीफों के पुल बांधे
Simariya, Panna | Aug 14, 2026 तिरंगा यात्रा के दौरान सिमरिया के ग्राम तिघरा में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा और मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कारगिल योद्धा शिववीर सिंह सेंगर के घर पहुंचकर उनका भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रहित में सहभागिता निभाने की अपील की।