नावानगर: शस्त्र सत्यापन के दूसरे फेज के अंतिम दिन नावानगर थाने में 5 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया
शस्त्र सत्यापन के दूसरे फेज के अंतिम दिन शनिवार को नावानगर थाने में 5 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जबकि सिकरौल थाने में शस्त्र सत्यापन नगण्य रहा। इस तरह दूसरे फेज के तीन दिवसीय शस्त्र सत्यापन में दो थानों के बीच कुल 56 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें नावानगर व सिकरौल थाने में 28-28 शस्त्रों का आंकड़ा रहा।