नावानगर: सोनवर्षा बाजार से 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सोनवर्षा बाजार से 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। सोनवर्षा ओपी अध्यक्ष निशा रानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोनवर्षा बाजार में एक युवक संतोष कुमार गैलेन में महुआ शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।