नावानगर: शस्त्र सत्यापन के दूसरे फेज के दूसरे दिन नावानगर व सिकरौल थाना में कुल 23 शस्त्रों का किया गया भौतिक सत्यापन
शस्त्र सत्यापन के दूसरे फेज के दूसरे दिन नावानगर व सिकरौल थाना में कुल 23 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। दोनों थाना से मिली जानकारी के अनुसार नावानगर में सीओ अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष डॉ. नंदू कुमार ने 16 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। वहीं सिकरौल में बीडीओ मनोज कुमार व थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने 7 शस्त्रों का सत्यापन किया।