नावानगर: वासुदेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव की अपहृत युवती को पुलिस ने डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास से किया बरामद
वासुदेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव की अपहृत युवती को पुलिस ने गुरुवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया है। युवती का अपहरण 6 दिन पूर्व शादी की नियत से करने की मामला सामने आई थी। हालांकि अपहरणकर्ता पुलिस के आने की भनक पर युवती को छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने बरामद युवती के 164 के बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट भेज दिया है।