नावानगर: ग्रामीण भारत बंद को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने सोनवर्षा में किया पैदल मार्च, एक सभा का भी आयोजन किया गया
ग्रामीण भारत बंद को लेकर शुक्रवार को माले कार्यकर्ताओं ने सोनवर्षा में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठन के बैनर तले किया गया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने 4 श्रम कोड रद्द करने, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने, स्कीम वर्कर को स्थाई कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मुद्दों पर नारेबाज़ी की।