नावानगर: सिकरौल के गडिया डेरा से तीन कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिकरौल के गडिया डेरा से तीन कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी गांव के हीरा भर, जयप्रकाश भर, बरमेश्वर भर है। सिकरौल थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि तीनों वारंटी मारपीट के अभियुक्त हैं। जिनपर न्यायालय द्वारा वारंट निकला हुआ था।