कोरांव: जादीपुर माड़ो संपर्क मार्ग की हालत खस्ताहाल, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत व निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश
कोरांव विकासखंड के जादीपुर गांव से माड़ो को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। आजादी के बाद से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ जमा होने के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीण बबोल पाल ने बताया कि वर्ष 2002 में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख ने इस सड़क पर गिट्टी गिरवाई थी।