जमुई: सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी और विद्यालय प्रभारी के बीच फोन पर बहस का ऑडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 इन दिनों सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी और उच्च विद्यालय धनामा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनिंद्र कुमार के बीच फोन पर बहस का ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ऑडियो सोसल प्लैटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अलग- अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस संबंध में विधायक का बयान भी गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे सामने आई है।