बिलगाय में चाऊमीन के ठेले पर मामूली बात को लेकर विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। पुलिस के अनुसार हरिकिशन सुर चाऊमीन खाने हरिराम केवट के ठेले पर गया था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए ग्राहक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।