शासकीय स्कूल की जमीन पर भू-माफियाओं ने कर दी प्लाटिंग, बना दी सड़क और पुलिया, वार्ड 44 में स्कूल की आराजी में कब्जा।
सतना। टिकुरिया टोला के लखन चौराहा और पानी टंकी के समीप स्थित आर.एस. कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 44) में शासकीय स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि भू-माफिया सरकारी स्कूल के लिए आरक्षित जमीन धीरे-धीरे अतिक्रमण कर रहे हैं। सरकारी जमीन पर मुरूम डाल कर रोड बना दी गई, नाले में बिना अनुमति पुलिया बना दी, बच्चों की शिक्षा के लिए आरक्षित भूमि पर कब्जे की कोशिशों से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर भूमाफिया का कहना है प्रशासन करेगा कार्यवाही तुम लोग नहीं, प्रशासन और नगर निगम से तत्काल सीमांकन कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।