सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शहरजोरी में प्रेसवार्ता कर SIR में अवैध लोगों के नाम दर्ज होने का बड़ा आरोप लगाया
Sarath, Deoghar | Sep 22, 2026 पूर्व मंत्री व BJP प्रवक्ता रणधीर सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे शहरजोरी आवास पर प्रेसवार्ता करके SIR में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। बताया कि सारठ प्रखंड के नवादा के बाद पालोजोरी प्रखंड के बसहा पंचायत में फर्जी आवासीय व वंशावली प्रमाण पत्र पर अवैध लोगों को मतदाता बनाया जा रहा है और सारठ विधानसभा क्षेत्र में 10,000 फर्जी लोगों का नाम दर्ज होने का बड़ा आरोप लगाया।