कनवास: बालुहेड़ा से सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, ₹5970 बरामद
Kanwas, Kota | Nov 21, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे जुआ सट्टा की खाईवाली करते एक खाईवाल को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा रकम 5 हजार 970 रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि देवली मांजी थाना पुलिस द्वारा जुआ सट्टा की खाईवाली के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी ओमप्रकाश पटवा को गिरफ्तार किया।