कनवास: गोयंदा रोड़ पर संतरा से भरी पिकअप पलटी, कबानी टूटने से हुआ हादसा, ड्राइवर को आई मामूली चोटें
Kanwas, Kota | Nov 20, 2024 गोयंदा रोड़ पर बुधावार शाम करीब 5 बजे संतरो से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चलती गाड़ी की कबानी टूटने से हुआ। इस दौरान पिकअप पलटने से सड़क पर संतरा का ढेर लग गया। वही ड्राइवर पिक अप में फस गया जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। जिसके मामूली चोटें आई। ऐसे में कुछ देर बाद पिक अप मालिक मौके पर पहुँचे और क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा कराया।