कनवास: साध्वी ने आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में 25 दिन में तैयार हुए आधुनिक उपाश्रय का मंत्रोचारण के साथ किया उदघाटन
Kanwas, Kota | Nov 19, 2024 आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में साध्वी ने मंत्रोचारण के साथ मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपाश्रय का उद्घाटन किया। बता दे कि मंदिर में साधु व साध्वी भगवंतों के ठहरने एवं पोषध प्रतिक्रमण और श्रीसंघ की बैठक के लिए 50 वर्ष पूर्व से ही उपाश्रय बना हुआ था। लंबे समय से साधु, साध्वी और समाज इस उपाश्रय के नवीनीकरण करवाना चाहते थे।