भरगामा: भरगामा पुलिस ने चार कांड के मास्टरमाइंड मो एजाज उर्फ चुन्ना को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
भरगामा थाना में चार कांड के मास्टरमाइंड मो एजाज उर्फ चुन्ना को एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ श्रीनगर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व मे गुप्त सुचना के आधार पर एक टीम गठित किया जिसमें अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई संजय कुमार सिंह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।