भरगामा: भरगामा के महथावा दुर्गा मंदिर में दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्री की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई
बुधवार को नवरात्रि का सातवें दिन क्षेत्र मे मां दुर्गा के सातवें स्वरुप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना भक्ति भाव से की गई. सुबह से ही श्रद्धालु मां कालरात्रि से सुख शांति व सफलता का आशीर्वाद लेने क्षेत्र के अलग अलग मंदिर पहुचे. इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखा. मां दुर्गा के भक्त मां को प्रसन्न करने का कोई मौका नही छोडना चाहते है.