भरगामा: भरगामा पुलिस ने थाना क्षेत्र में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को समय 11 बजे के करीब थाना क्षेत्र के कदम चौक,डकैताबाड़ी,पिपरा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. हालांकि वाहन जांच प्रत्येक दिन किया जाता रहा है. लेकिन मंगलवार को सघन वाहन जांच की गई. दो पहिया से लेकर तीन पहिया एवं चार पहिया के सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई.