भरगामा: भरगामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
सोमवार को समय 2 बजे के करीब डीएम तथा एसपी के द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था तथा तैयारी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. डीएम अनिल कुमार व एसपी अमित रंजन ने भरगामा प्रखंड क्षेत्र के महथावा और जयनगर दुर्गा महारानी मंदिर पहुंचकर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर निरीक्षण किया. भीड़ नियंत्रण व प्रवेश व निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था करने का निर्देश दिया.