भरगामा: रहड़िया वार्ड संख्या 9 में 4 हाथ-पैर वाले बच्चे का हुआ जन्म, लोग इसे भगवान का अवतार मान रहे हैं
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में चार हाथ व चार पैर वाले बच्चे का जन्म होने पर लोग इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। लोगों ने बच्चे को भगवान का अवतार बताया है। दरअसल भरगामा प्रखंड के रहडिया वार्ड संख्या 9 निवासी किशोर राय की पत्नी सुलेखा देवी ने रविवार को समय सुबह के 8 बजे रानीगंज सामुदायिक अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है।