गुरुग्राम: गुरुग्राम के दीपक आईपीएस ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
दीपक आईपीएस, पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरुग्राम ने चुनावो के मद्देनजर फरुखनगर नगर पालिका, पटौदी-जाटौली मंडी नगर पालिका, मानेसर नगर निगम के संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर स्वयं निरीक्षण कर सुरक्षा व तैयारियो का जायजा लिया व अधीनस्थ अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए l