गुरुग्राम: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: निवार्चन अधिकारी संजीव सिंगला
सोहना नगरपरिषद में निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंगला ने कहा कि सोहना नगरपरिषद चेयरमैन उपचुनाव में खड़ा कोई भी प्रत्याशी वोट प्राप्त करने के लिए जातीय या सांप्रदायिक भावनाओं की दुहाई ना दे। सभी प्रत्याशियों को चुनावआयोग की हिदायतों की अनुपालना करनी होगी तथा ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना होगा, जिससे आदर्श आचारसंहिता का उल्लंघन हो।