गुरुग्राम: सीआईआई गुरुग्राम जोन के अध्यक्ष बने विनोद बापना, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता: विनोद बापना
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूग्राम में आयोजित हुई। बैठक के दौरान उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृतय रूप से चर्चा हुई तथा उनके समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित करवाने का विचार-विमर्श बना। इसके उपरांत सीआईआई के चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर बैठक में गहन मंथन हुआ है l