गुरुग्राम: गुरुग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीते
गुरुग्राम निकाय चुनाव में भाजपा को पहली जीत मिली है वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी हरविंदर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है इस वार्ड से केवल दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन भरा था ऐसे में भाजपा प्रत्याशी विकास यादव निर्विरोध पार्षद बन गए हैं वर्तमान में विकास यादव आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट है और वह लगातार दो बार से निर्विरोध बन रहे हैं l