बिंदकी: फिरोजपुर के दलित व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, तीन लोगों पर एससी एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी विकास गौतम पुत्र ननकू गौतम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को दिन में 1:30 बजे गांव के ही रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने तथा एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।