जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया के प्रधानाध्यापक को बच्चों से अवैध राशि वसूली मामले में निलंबित किया गया
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 जन्म तिथि सुधारने के नाम पर बच्चों से 500 रुपए अवैध राशि का डिमांड करने मामले में वायरल आडियो क्लिप के आधार पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उत्क्रमित मध्य वि0 फुलवरिया के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उक्त जानकारी शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मिली है।