जमुई के सगदाहा गांव स्थित घर के आंगन में युवक को सांप के डंसने के बाद परिजन ने सांप को डब्बा में बंद कर पहुंचे सदर अस्पताल
जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सगदाहा गांव स्थित घर के आंगन में सांप ने लव कुमार सिंह को डंस लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा सांप को पकड़ कर डब्बा में बंद किया गया और युवक के साथ सांप को भी सदर अस्पताल लाया गया, ताकि सांप की पहचान कर डॉक्टर द्वारा सही इलाज किया जा सके। सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे तक डॉक्टर की निगरानी में युवक को रखा गया है। इसके बाद सबकुछ ठीक-ठाक रहने पर युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया। #jamuitopnews #jamuinews #snack #SnackAttack
Jamui, Jamui | Jul 28, 2026