नारासन: झबरेड़ा विधानसभा के तीन गांव में बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन, 48 शिकायतों का किया गया समाधान
रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा के लखनौता,शेरपुर खेलमऊ और हश्यामपुर गांव में बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया है। इस शिविर का आयोजन धामी सरकार चली गरीब के द्वार धामी सरकार चली किसान के द्वार के चलते किया गया है। इस शिविर में पहुंचे लोगों की 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों को शासन को भेजा जा रहा है।